Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डत्यूणी-मोरी-पुरोला मोटर मार्ग का जल्द हो चौड़ीकरण

त्यूणी-मोरी-पुरोला मोटर मार्ग का जल्द हो चौड़ीकरण


विकासनगर। हनोल स्थित महासू धाम में पहुंचे लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव ने त्यूणी-मोरी-पुरोला मोटर मार्ग के जल्द चौड़ीकरण करने और हनोल में वाहनों के लिए पार्किंग बनाए जाने का आश्वासन दिया है। दो दिवसीय जौनसार-बावर दौरे के दौरान उन्होंने कई निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्ट कहा कि सडक़ों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सडक़ों का निर्माण मात्र दो चार साल के लिए नहीं किया जाता है। एक बार बनी हुई सडक़ की गुणवत्ता एक दशक तक प्रभावित नहीं होनी चाहिए। प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव ने महासू धाम में पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति ने उनका परंपरागत तौर से स्वागत किया। शनिवार से जौनसार-बावर दौरे पर आए लोनिवि के प्रमुख अभियंता ने चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग की नर्सरी के समीप प्रस्तावित पुल के निर्माण को लेकर एनएच अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट जानी। उन्होंने कहा कि सडक़ों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि सडक़ों का निर्माण मात्र दो चार साल के लिए नहीं किया जाता है। एक बार बनी हुई सडक़ की गुणवत्ता एक दशक तक प्रभावित नहीं होनी चाहिए। कहा कि अधिकारी यह समझ लें कि वो जमीन पर सडक़ नहीं बना रहे हैं बल्कि क्षेत्र के विकास की राह का निर्माण कर रहे हैं। लोनिवि के एचओडी ने हनोल को ठडियार से जोडऩे वाले प्रस्तावित पुल के जल्द निर्माण कार्य शुरु करने की बात कही। इस दौरान सहायक अभियंता पीके मिश्रा, बलराम मिश्रा, एसएन सेमवाल, नवीन शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, सुंदर डोभाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments