रुद्रपुर। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने सोमवार को देहरादून में खेल मंत्री रेखा आर्या और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने आगामी खेल महाकुंभ सहित प्रमुख राज्य स्तरीय खेल आयोजनों में वोविनाम को शामिल करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने बताया कि मुलाकात के दौरान उत्तराखंड में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और समर्थन देने के लिए सरकारी योजनाओं में वोविनाम को शामिल करने पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि वोविनाम एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) से मान्यता प्राप्त खेल है। महासचिव विनोद लखेरा ने कहा कि वोविनाम वियतनामी मार्शल आर्ट है, जिसमें शारीरिक फिटनेस, मानसिक अनुशासन और आत्मरक्षा का समावेश है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उभरते खेलों को प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय खेल आयोजनों में वोविनाम को शामिल किया जाए’
RELATED ARTICLES

