Wednesday, February 4, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डतहसील दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

तहसील दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं


रुद्रपुर। तहसील दिवस पर एसडीएम गौरव पांडेय ने तहसील मुख्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और कई का मौके पर ही निस्तारण किया। ज्यादातर शिकायतें भूमि और राशन से संबंधित थीं। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन भूमि संबंधी और तीन राशन संबंधी थीं। पूर्व प्रधान अभय कुमार उर्फ रामबाबू ने शिवा राइस मिल से सेंट पीटर स्कूल तक सीसी रोड निर्माण की मांग रखी। वार्ड एक, भूड़ा के लोगों ने भूमि की पैमाइश कराने और ग्राम वीरू नगला निवासी गंगादेई ने भूमि पर कब्जा दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। राशन से जुड़ी शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर निस्तारण किया। शिविर में तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments