Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डग्रीन वॉक कार्यक्रम के तहत युवाओं ने एकत्र किया कूड़ा

ग्रीन वॉक कार्यक्रम के तहत युवाओं ने एकत्र किया कूड़ा


अल्मोड़ा। ग्लोबल एक्शन मंथ के तहत अमन संस्था और उत्तराखंड यूथ नेटवर्क ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कसार देवी क्षेत्र के बल्टा में ग्रीन वॉक के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने बल्टा गांव के जंगल में बिखरे प्लास्टिक और अन्य निष्प्रोज्य कूड़े का एकत्रित किया तथा लोगों से अपने परिवेश को साफ रखने की अपील की। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालियंटरों ने भी मदद की। कार्यक्रम के उद्घाटन पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने युवाओं की इस पहल की सराहना की और कहा कि वर्तमान में जिस तरह पर्यावरण और हमारे परिवेश पर प्लास्टिक और अन्य निष्प्रोज्य कूड़ा दुष्प्रभाव डाल रहा है वह भविष्य में जीवन के लिए एक चुनौती बन जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं ने यहां साफ सफाई की पहल के साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है जो सराहनीय है। जिलाधिकारी ने स्वयं भी कूड़ा एकत्रित किया। इस दौरान युवाओं ने बल्टा के जंगल में करीब दो कुंतल से अधिक कूड़ा एकत्र किया। इसमें कांच की बोतलें, पानी की खाली बोतलें, केन सहित कई प्लास्टिक के रैपर और अन्य कूड़ा शामिल था। अमन, उत्तराखंड यूथ नेटवर्क, नेहरू युवा केन्द्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित युवा संगठनों के 42 लोगों ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments