Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डविधायक पुंडीर ने किया खुशहालपुर में सडक़ निर्माण कार्यों का शुभारंभ

विधायक पुंडीर ने किया खुशहालपुर में सडक़ निर्माण कार्यों का शुभारंभ


विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत खुशहालपुर के अंतर्गत कच्चे और क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने पूजार्चना कर परियोजना की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में क्षेत्रवासियों, आगंतुकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को मार्गों की खराब स्थिति के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
विधायक ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से न केवल क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि यह कार्य आने वाले समय में क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही, निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को पानी की निकासी और बच्चों के स्कूल जाने में भी काफी राहत मिलेगी।
इस परियोजना के लिए विधायक पुंडीर ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विकास कार्य उनकी सुविधा और कल्याण के लिए है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे विकास कार्यों की योजना बनाई जाएगी ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
इस दौरान ग्राम पंचायत के सदस्य और अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments