Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डभाड़ा न मिलने पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया

भाड़ा न मिलने पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया


पिथौरागढ़। सीमांत में सस्ता गल्ला विक्रेता ढुलान, भाड़ा का भुगतान न होने से आक्रोशित हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय में विक्रेताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि एक वर्ष होने को है, लेकिन भुगतान को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का वितरण पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं, लेकिन एक वर्ष पूरा होने जा रहा है, विभाग ने अब तक ढुलान, भाड़ा व लाभांश का भुगतान नहीं किया है। कहा कि जिले में डोर स्टैप डिलीवर न होने के कारण विक्रेता ढुलान भाड़ा भी अपनी जेब से लगा रहे हैं। उन्होंने खाद्य पूर्ति विभाग में दो वर्ष से जिलापूर्ति अधिकारी का पद रिक्त होने पर भी नाराजगी जताई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments