Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमामूली विवाद में युवक पर हमला, पांच गिरफ्तार

मामूली विवाद में युवक पर हमला, पांच गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने हुड़दंग मचाने और युवक पर हमले के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रात कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली कि गांधीग्राम में दो पक्षों मे झगड़ा हो गया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर मय फोर्स के मौके पर पंहुचे। यहां मोहल्ले के लोग काफी संख्या में इकट्टे थे। माहौल को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। जानकारी मिली की यहां दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हरिनाथ उर्फ हन्ना, उसका भाई और 12-13 अन्य लोगों दूसरी गली में रह रहे दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के घर पर झगड़ा करने गए थे। आरोपियों ने लोगों से मारपीट की। पुलिस ने मनोज शर्मा की तहरीर पर 13 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने देररात दबिस देकर नामजद आरोपी प्रवीण कुमार, अर्जुन सिंह, मन्नत गोस्वामी, आर्यन ठाकुर, संदीप को गिरफ्तार कर लिा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments