Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसिटी बस संचालकों ने किया परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

सिटी बस संचालकों ने किया परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन


देहरादून। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी ने बुधवार को लैंसडाउन चौक स्थित परेड ग्राउंड में परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बस संचालकों ने परिवहन विभाग पर हाईकोर्ट के आदेशों की अवेहलना का आरोप लगाया। तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरिायल ने कहा कि हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया था कि सिंगल दरवाजे वाले वाहनों के परमिट का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा, लेकिन आरटीओ देहरादून नियमों को ताक पर रखकर नवीनीकरण कर रहे हैं। उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि 23 सितंबर 2025 के आदेशानुसार कंडक्टर का कार्य यात्रियों के प्रवेश-निकास को रेगुलेट करना है, जबकि टाटा मैजिक जैसे छोटे वाहनों में इसके लिए कोई जगह ही नहीं है। आरोप लगाया कि केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के बस बॉडी कोड का उल्लंघन कर 8-10 सीटर वाहनों को सिटी बस का परमिट दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि परिवहन विभाग की संदिग्ध कार्यप्रणाली की एसआईटी या विजिलेंस जांच कराई जाए, ताकि भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो सके। प्रदर्शन करने वालों में मनमोहन बिष्ट, रूपेश कुल्हान, उपेंद्र रावत, संजय कुमार, देवेंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments