Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डगीता भवन प्रबंधक को हटाने की मांग

गीता भवन प्रबंधक को हटाने की मांग


ऋषिकेश। गीता भवन प्रबंधक पर गीता भवन सत्संग सेवा समिति सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्रस्टियों को गुमराह का सत्संगियों के लिए बने आश्रम का व्यावसायीकरण करने का आरोप लगाया है। समिति से जुड़े रोहित कुमार राव ने रविवार को मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में प्रेसवार्ता कर यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से गीता भवन आश्रम की स्थापना की गई थी, मौजूदा समय में उसके विपरित आश्रम में कार्य चल रहे हैं, जिसका सीधेतौर पर जिम्मेदार प्रबंधक को बताया। उन्होंने सेवादारों और कार्यकर्ताओं को जानबूझकर कर आश्रम से निकालने का भी आरोप लगाया है। प्रबंधक पर अन्य भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए राव ने उन्हें आश्रम से हटाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments