Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएनसीसी कैडेट्स को दी गई हथियारों की ट्रेनिंग

एनसीसी कैडेट्स को दी गई हथियारों की ट्रेनिंग


रुद्रपुर। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज में आज एक यूके स्क्वाड्रन एनसीसी पंतनगर के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन विवेक रावत के निर्देशन में वेपन ट्रेनिंग क्लास का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ सर्राफ पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का संचालन जूनियर वारंट ऑफिसर झावर मल द्वारा किया गया। जिन्होंने कैडेट्स को एनसीसी में प्रयोग होने वाले विभिन्न हथियारों, उनके पार्ट्स, उनकी संरचना तथा उनके उचित उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर नरेंद्र सिंह रौतेला, तथा थर्ड ऑफिसर कमल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments