Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान


रुड़की। कृष्णानगर स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान किया। स्कूल में लगे रक्तदान शिविर क्राइम शील्ड एंड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से किया गया। शिविर का उद्घाटन झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती और स्कूल प्रबंधक रफल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान इसलिए कहा गया है कि एक युनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। इस मौके पर कैंप में 20 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। फाउंडेशन संस्थापक अंशुल सहगल, अध्यक्ष अनिल तिवारी, जेएस राठौर, सुचित्रा अग्रवाल, विशाल जामवाल, बबिता आहूजा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments