Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमनान में भाजपा की बूथ बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

मनान में भाजपा की बूथ बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा


अल्मोड़ा। शक्ति केंद्र मनान के अंतर्गत सुनाड़ी, बामनीगाड़, प्राथमिक पाठशाला मनान और इंटर कॉलेज मनान में भाजपा की संयुक्त बूथ बैठक आयोजित की गई। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता सोमेश्वर मंडल प्रभारी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र मनान के प्रभारी मोहन बोरा, शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश सनवाल और सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सरल तरीके से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की रणनीति पर विचार किया गया। साथ ही क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े सुझावों का संकलन किया गया। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में मोहन सिंह, दीवान सिंह भंडारी, मदन राम, पान सिंह, दीवान राम, देवीदत्त भंडारी, जीवन सिंह राणा, संजय कुमार, चन्दन सिंह, महेन्द्र सिंह, कमल सनवाल, सुंदर राणा मंडल, जय जोशी और चेतन तिवाड़ी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments