Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डप्रत्येक वार्ड और मुख्य मार्गों का हो रहा विकास: प्रेमचंद

प्रत्येक वार्ड और मुख्य मार्गों का हो रहा विकास: प्रेमचंद


ऋषिकेश। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड और मुख्य मार्गों के विकास के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंगलवार को रेलवे रोड पर नव-निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण ऋषिकेश विधायक ने किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रेलवे मार्ग पर सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई थी, जिससे क्षेत्रवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए 30 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया गया। कहा कि रेलवे रोड शहर का अत्यंत व्यस्त और प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी, वाहन चालकों और दुकानदारों का आवागमन रहता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लंबे समय से क्षेत्रवासियों को जाम, धूल, गड्ढों तथा दुर्घटना की संभावनाओं का सामना करना पड़ रहा था। नई सड़क बनने से अब लोगों को सुगम, सुरक्षित यातायात का लाभ मिलेगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, शिव कुमार गौतम, राजेंद्र बिजल्वान, राजू नरसिम्हा, जगवार सिंह, संजीव पाल, गंभीर राणा, प्रदीप धस्माना, रूचि जैन, सुधा अशवाल, दुर्गा जिंदल, कनिष्ट अभियंता लोकनिर्माण विभाग संजय सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments