Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशिविर में बैंकों ने 21 लोगों को लौटाई 29.86 लाख की धनराशि

शिविर में बैंकों ने 21 लोगों को लौटाई 29.86 लाख की धनराशि


नई टिहरी जनपद के अग्रणी बैंक ने जिला मुख्यालय पर आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया। जिसमें 21 लोगों को उनकी 29.86 लाख रूपये के चैक वितिरित किये। टिहरी में 94 हजार अनक्लेम्ड खाते हैं। जिनमें 25.83 करोड़ की राशि जमा है। बैंकों ने अब तक 166 खातों को सेटल कर 79.70 लाख की राशि वापस करने की तैयारी पूरी कर ली है। वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशन में जिला अग्रणी बैंक टिहरी गढ़वाल ने खेल विभाग भवन के सभागार में आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत व एडीएम अवधेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। जिसके बाद नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, एडीएम अवधेश कुमार, डीडीओ मोहम्म्द असलम, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास भारती व आरबीआई के भरत राज ने हकदारों को उनके दावों के अनुरूप चैकों का वितरण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments