Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डप्रह्लाद पल्सिया में प्रभावितों को शिफ्ट कराने की मांग को लेकर धरना...

प्रह्लाद पल्सिया में प्रभावितों को शिफ्ट कराने की मांग को लेकर धरना जारी


रुद्रपुर। प्रह्लाद पल्सिया में उजाड़ने से पहले शिफ्ट कराने की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों का दिन-रात धरना आठवें दिन भी जारी रहा। समर्थन में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी धरने में जमे हुए हैं। इधर शुक्रवार को कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत के धरनास्थल पर पहुंचने की सूचना से प्रशासन भी सतर्क है। गुरुवार को धरनास्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि दशकों से काबिज छह परिवारों को बिना शिफ्ट किये उजाड़ा जा रहा है। सरकार विकास कार्य कराए, लेकिन यहां रह रहे परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ़ गणेश उपाध्याय ने कहा कि उजाड़ने का कार्य बर्दाश्त नहीं होगा। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि प्रभावित परिवारों के साथ सभी एकजुटता के साथ खड़े हैं। यहां कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, नगर पंचायत शक्तिगढ़ अध्यक्ष सुमित मंडल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, ममता हालदार, दिलीप अधिकारी, परिमल राय, दिलीप अधिकारी, रामनगीना, त्रिनेत्र, शंकर चक्रवर्ती मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments