Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डउर्मलेश देवी सभापति और अनिल कुमार को निर्विरोध उपसभापति चुना गया

उर्मलेश देवी सभापति और अनिल कुमार को निर्विरोध उपसभापति चुना गया


हरिद्वार। बहुउद्देशीय जमालपुर कलां सहकारी समिति लिमिटेड में गुरुवार को संपन्न हुए चुनाव में उर्मलेश देवी सभापति और अनिल कुमार को निर्विरोध उपसभापति चुना गया। निर्विरोध चयन के बाद दोनों का समिति परिसर में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, डॉ. विक्रम सिंह, प्रदीप चौहान, यशपाल सिंह, इरफान अंसारी, ऋषिपाल सिंह, कल्याण चौधरी, नितिन कुमार, मुरसलीन अंसारी, चंदन चौहान, कृष्ण पाल सिंह, इनायत अंसारी, सतीश कुमार, सतवीर सिंह और मनोज कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments