Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएसपी देहात ने किया मंगलौर कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

एसपी देहात ने किया मंगलौर कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण


रुड़की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने शनिवार को मंगलौर कोतवाली का अर्धवार्षिक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। साफ-सफाई के साथ मालखाने में रखी संपत्ति की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने सरकारी संपत्ति, असलाह, बलवा नियंत्रण और आपदा उपकरण का निरीक्षण किया। कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष निरीक्षण के दौरान सीएम पोर्टल सहित अन्य पोर्टल, ऑनलाइन खेल और चरित्र भर्ती आदि को निश्चित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए। एमवी ऐक्ट, लावारिस से संबंधित मामलों की भी जानकारी ली गई। उन्होंने शस्त्रों, हवालात, मैस और महिला सहायता पटेल का भी निरीक्षण किया। एसपी देहात ने क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी और लूट की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। जबकि लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार, एसएसआई रफत अली, उपनिरीक्षक मनोज कठैत, रघुवीर सिंह, वरिंद्र जीत सिंह, संजीव चौहान और मनसा ध्यानी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments