Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशैलदीदी ने दक्षिण भारत हेतु ज्योति कलश का किया पूजन

शैलदीदी ने दक्षिण भारत हेतु ज्योति कलश का किया पूजन


हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में तीन दिवसीय ज्योति कलश यात्रा कार्यशाला का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। यात्रा का उद्देश्य दक्षिण भारत में जन जागरण करना है। इससे लोगों को समाज, जीवन मूल्य और आध्यात्मिकता को लेकर जागरूक किया जा सकेगा। साथ ही समाज में सकारात्मकता का प्रचार-प्रसार हो सकेगा। गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की ओर से प्रज्वलित अखण्ड ज्योति का वर्ष 2026 में शताब्दी वर्ष है। देश भर में जनजागरण के लिए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज से देशभर में ज्योति कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में दक्षिण भारत के राज्यों के लिए विश्व गायत्री परिवार की शैलदीदी ने आठ दिव्य कलशों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इसके बाद इन्हें कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलगांना, केरल से आए परिजनों को सौंपा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments