Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनिकाय चुनाव को लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण

निकाय चुनाव को लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण


चमोली। जिले में निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु 10 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित करने के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मास्टर ट्रेनर द्वारा शुक्रवार को सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्वाचन कार्यो एवं दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, नियमों एवं प्रपत्रों की जानकारी दिए जाने के साथ आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आनंद सिंह ने नियुक्त सभी मजिस्ट्रेट को मतदान से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, फर्नीचर, मतदाता सूची, संचार आदि बेसिक सुविधाओं की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाए। मतदेय स्थलों पर मोबाइल नेटवर्क, पहुंच मार्ग एवं सुगम रास्तों का निरीक्षण किया जाए। पोलिंग बूथ का रूट चार्ट तैयार करते हुए रूट चार्ट अनुसार पोलिंग पार्टियों का मूवमेंट कराया जाए। इस दौरान जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान सामग्री स्थल सामग्री प्राप्त करने, मतदान दिवस और मतदान समाप्ति पर किए जाने वाले कार्यो एवं दायित्वों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
निकाय चुनाव के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से मतदान सामग्री वितरण एवं पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। मतदान समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को राबाइका गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा करानी होगी। जनपद में 10 निकाय क्षेत्र के 64 वार्डो में 80 मतदेय स्थल बनाए गए है। जनपद की सभी निकायों में 25997 महिला, 27894 पुरुष तथा 03 अन्य मतदाता सहित कुल 53894 मतदाता पंजीकृत है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक आनंद सिंह, प्रवक्ता एपी डिमरी और मनोज तिवारी ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण देते हुए उनकी शंकाओं का भी मौके पर समाधान किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments