Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजनता दरबार में आईं बारह शिकायतें

जनता दरबार में आईं बारह शिकायतें


रुड़की। कालेवाला गांव में गुरुवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 12 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर बाकी को संबंधित अधिकारी को सौंप दिया गया। कार्यक्रम में पहुंची प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जिसमें ग्रामीणों ने स्वामित्व योजना, राशन कार्ड, चक मार्गों, पैमाइश समेत 12 शिकायत अधिकारियों के सामने रखीं। मौके पर दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में आई शिकायतों का जल्द समाधान किया जाएगा। दो शिकायतों का समाधान कर शेष को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments