Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमंदिर के बाहर मिला गोमांस, बवाल

मंदिर के बाहर मिला गोमांस, बवाल


  • रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में बड़ा बवाल सामने आया है। यहां के एक गांव में स्थित मंदिर के पास गोमांस मिला है। गोमांस मिलने की जानकारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले को संभालने का प्रयास किया लेकिन काफी भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले केस दर्ज कर लिया है। शहर के एक गांव के मंदिर के पास गोमांस मिलने के बाद हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर धार्मिक नारे लगाए। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शांति व्यवस्था के तौर पर फिलहाल वहां पुलिस तैनात है। पुलिस अपनी ओर से भी मुकदमा पंजीकृत कर चुकी है। गोकशी में शामिल फरार आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है। मामला रुड़की के जौरासी गांव का है। यहां के एक मंदिर के पास गौकशी के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मस्जिट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं मांग की कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments