Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकांग्रेस से मेयर पद के लिए शालिनी सैनी ने किया आवदेन

कांग्रेस से मेयर पद के लिए शालिनी सैनी ने किया आवदेन


हरिद्वार। नगर निगम के मेयर पद के लिए शालिनी सैनी ने अपना आवेदन पत्र सौंप दिया है। देवपुरा से लेकर यूनियन भवन तक ढोल नगाड़ों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पहुंची शालिनी सैनी ने महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग को अपना आवेदन पत्र सौंपा। मालूम हो कि शालिनी सैनी पूर्व प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सैनी की पत्नी है। शालिनी सैनी ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन पर अपना विश्वास जताती है तो वह इस बार भी हरिद्वार नगर निगम की सीट हरिद्वार की जनता के सहयोग से कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह धर्मनगरी की पौराणिक और धार्मिक पहचाना को बनाते हुए जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की धामी सरकार को हरिद्वार की जनता, व्यापारी, होटल, रेडी पटरी और जनप्रतिनिधियों से बात करने और उन्हें विश्वास में लेने के बाद ही कॉरिडोर योजना पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कॉरिडोर योजना के लिए हरिद्वार के धार्मिक और पौराणिक स्वरूप से छेड़छाड़ की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शालिनी सैनी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि वह हरिद्वार को साफ स्वच्छ बनाने के साथ साथ शहरवासियों को बिजली और साफ पानी देने के लिए कृत संकल्प हैं। इस मौके पर महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, अमन गौड़, सुंदर सिंह मनवाल, शशि झा, नलिनी दीक्षित, नीलम सैनी, मंजू गोयल, सुनीता चौहान, वेद रानी, पार्वती नेगी, नहार सिंह यादव, राजेंद्र यादव, मोहित बख्शी, प्रियांशु सैनी, बबली वर्मा, चंद्रपाल रघुवंशी, मनोज जाटव, महेंद्र गुप्ता, आशु भारद्वाज, रवि बाबू शर्मा, रजत कुमार, घनश्याम, रोशन लाल ठेकेदार, शुभम सैनी, तेजस्वी गुप्ता, राजेंद्र जाटव, टिंकल उर्फ सतीश, अभिषेक जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments