Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपुरस्कार वितरण के साथ हुआ पोखरी मेले का समापन

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ पोखरी मेले का समापन


चमोली। जनपद के पोखरी में सात दिवसीय हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले के आखिरी दिवस पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने शिरकत की। मेला कमेटी और बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राज्य सभा सांसद और विधायक ने महिला मंगल दल रौता की पौराणिक नृत्य और इन्टर कॉलेज रडुवा के छात्रों के गुरुदेव नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति पर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला समिति के सभी पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से संस्कृति का आदान प्रदान होता है। मेलों में खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है। राज्य सांसद महेंद्र भट्ट ने तहसील के अन्तर्गत वकीलों के भवन निर्माण को लेकर दस लाख देने की घोषणा भी की।
विधायक लखपत बुटोला ने कहा राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने हमेशा पोखरी क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सराहनीय विकास कार्य किए गए है। उन्होने कहा जो सहयोग तमाम जनप्रतिनिधि एवं महिलाओं युवाओं और शासन प्रशासन ने सात दिनों तक दिया इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता है। इस दौरान विधायक ने राज्य सभा सांसद से पोखरी तहसील में वकीलों के बैठने की व्यवस्था के लिए भवन निर्माण और सैरा मालकोटी मोटर मार्ग निर्माण और पालिटेक्निक पोखरी भवन का सुधारीकरण की मांग रखी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पोखरी नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, धीरेंद्र राणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र नेगी, डॉ बृजेन्द्र कठैत, गिरीश सती, श्ररण सती सहित मेलार्थी मौजूद थे। मंच संचालन हर्षवर्धन थपलियाल द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments