Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डप्रदेश को शिक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: धन सिंह

प्रदेश को शिक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: धन सिंह


विकासनगर। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता पूरे प्रदेश में एक-एक व्यक्ति को शिक्षित करना है। यह बात उन्होंने पंडित सुरेशानंद जोशी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेलाकुई के नए भवन के उद्घाटन के दौरान कही। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचारक धनंजय ने कहा कि आज विदेशी लोग भी भारत की ओर देख रहे हैं। विषम परिस्थितियों के बाद भी भारत में शिक्षा पर विशेष रूप से जोर दिया जाता है। यही कारण है कि आज भी भारत विश्व में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए-नए उपलब्धियां अर्जित कर रहा। विद्या मंदिर, शिशु मंदिर के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में मनुष्य का निर्माण होता है, जो आगे चलकर राष्ट्र का निर्माण करने में भागीदार निभाते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के व्यवस्थापक हरीकिशोर गौड़, जितेंद्र जोशी, अनुराधा जोशी, अंकित जोशी, पंडित पंकज किशोर गौड़, मीता सिंह, यशपाल नेगी, नीरज ठाकुर सौरभ, प्रियांशु स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी गीतों पर छोटे-छोटे बच्चों ने अपना डांस की प्रस्तुति दी। जिसकी सबने जमकर सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments