Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसुशासन सप्ताह में लंबित शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता पर करें समाधान

सुशासन सप्ताह में लंबित शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता पर करें समाधान


चमोली। ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ थीम को लेकर सुशासन सप्ताह 19 दिसंबर से शुरू हो गया है। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन सप्ताह के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने सभी विभागों की बैठक लेते हुए शिविर लगाकर लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
परियोजना निदेशक ने कहा कि सुशासन सप्ताह मनाने का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान करना, ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और अंतिम लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन शिकायतों का प्राथमिकता पर शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही तहसील दिवसd, बहुउद्देशीय शिविर एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण करते हुए इसकी रिपोर्ट मय फोटोग्राफ सहित प्रतिदिन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों को अधिक से अधिक शिविर लगाकर सुशासन सप्ताह में शत प्रतिशत शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान करने को कहा। परियोजना निदेशक ने कहा कि विभागों द्वारा जो बेहतरीन और नवाचारी कार्य किए जा रहे है उनकी जानकारी भी उपलब्ध करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अभिषेक गुप्ता, सहायक परियोजना निदेशक केके पंत, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार डोभाल सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments