Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम बोले, शिकायत पत्र से आ रही व्यक्तिगत दुश्मनी की गंध

डीएम बोले, शिकायत पत्र से आ रही व्यक्तिगत दुश्मनी की गंध


रुड़की। नगर निगम में आयोजित तहसील दिवस में एक व्यक्ति नालों पर पड़े स्लैब पर गाड़ी पार्क किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर डीएम ने शिकायतकर्ता से स्लैब पर गाड़ी पार्क होने से मार्ग बाधित होने की जानकारी ली तो उसने इससे इन्कार किया। इस पर डीएम ने शिकायत पत्र अस्वीकार करते हुए कहा कि इस शिकायती पत्र से दुश्मनी की गंध आ रही है। इस दौरान तहसील दिवस में 47 शिकायतें पहुंची, जिनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हो पाया। मंगलवार को नगर निगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसमें मुख्य रूप से दौलतपुर हजरतपुर निवासी ऋषिपाल ने शिकायत की कि चकबंदी विभाग ने चकमाल अभिलेखों में दर्ज तो कर दिया, लेकिन पैमाइश करते हुए नाप नहीं दी गई है, जिस पर डीएम ने सात दिन में भूमि पैमाइश कराने के निर्देश चकबंदी अधिकारी को दिए। सिसोना निवासी इलम चंद ने ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्ज़ा हटवाने की मांग की। बंजारेवाला निवासी भानूप्रताप सिंह ने रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments