Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डगुस्साये ग्रामीणों ने किया पानी के लिए डीएम कार्यलय पर धरना

गुस्साये ग्रामीणों ने किया पानी के लिए डीएम कार्यलय पर धरना


नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के गरवाण गांव और खंबाखाल में बीते दो साल से पेयजल आपूर्ति लगातार बाधित होने से गुस्साये ग्रामीणों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद निस्तारण नहीं किया गया है। दोनों गांव के ग्रामीण निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल के नेतृत्व में मंगलवार को डीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हैं। मंगलवार से डीएम कार्यालय पर आयोजित धरने की अगुवाई कर रही रेखा असवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत गरवाण गांव, खंबाखाल में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं है। कहा कि यहां पर बनाई गई योजना में हंस फाउंडेशन की ओर से जमकर धांधली की गई है। जिस कारण यह दिक्कत आई है। बताया कि डांगी पेयजल योजना से ग्राम पंचायत गरवाण गांव, खंबाखाल, डांगी, घोडपुर आदि गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन जल जीवन मिशन के कार्यों के बाद से दोनों गांव में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं है। बूंद-बूंद पानी को लोग भटक रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments