Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डगदरपुर में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

गदरपुर में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम में सुनी समस्याएं


रुद्रपुर। मंगलवार को विकासखंड गदरपुर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड शासन के अपर सचिव ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड गदरपुर की ग्राम पंचायत पिपलिया में उत्तराखंड शासन के अपर सचिव ओंकार सिंह को ग्रामीणों ने लोअर भाखड़ा नहर की सफाई समेत क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान अपर सचिव ने मनरेगा योजना से निर्मित अमृत सरोवर, नाली, पीएम आवास योजना के तहत निर्मित आवास, पेयजल कनेक्शन आदि का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने ग्राम पंचायत पिपलिया को आदर्श ग्राम घोषित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज, शेखर जोशी, हेम कांडपाल, डॉ. रवि शंकर झा, अमित मेहरा, वीणा भंडारी, पार्वती देवी, दीपक सांगोला, मुकेश वाला, अमित नांरग आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments