Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकोटद्वार में बेहतर काम करने वालों को नवाजा

कोटद्वार में बेहतर काम करने वालों को नवाजा


कोटद्वार। डू समथिंग सोसायटी की ओर से सोमवार को आयोजित भरत महोत्सव के अंतिम दिन पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देहरादून स्थित आरोग्यधाम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विपुल दत्त कण्डवाल को भरत भूमि गौरव सम्मान और दुबई में बेहतर कार्य करने के लिए चांद मौला बख्श को भारत नामधेय चक्रवर्ती भरत सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही महिला क्रिकेट में चयन होने पर गौरी गुसाईं को वीर बाला तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, आयोजन समीति के अध्यक्ष अजय पाल सिंह रावत और संरक्षक प्रकाश चन्द्र कोठारी ने दीप जलाकर किया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जहां एक तरफ लोग वेस्टर्न संस्कृति की ओर ढलते जा रहे हैं वहीं डू समथिंग संस्था लोगों में उत्तराखण्ड की संस्कृति को जागृति करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर डू समथिंग सोसायटी द्वारा देश सेवा में सर्वस्व बलिदान देने वाले सैनिकों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजीव थपलियाल, सुषमा दास, वीरेन्द्र खंकरियाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments