Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअग्नि पीड़ित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री-

अग्नि पीड़ित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री-



उत्तरकाशी   । बड़कोट नगर क्षेत्र के पुराने बाजार में अग्नि कांड से बेघर हुए पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद को हाथ आगे बढ़े हैं। शांतिकुंज से सम्बन्धित गायत्री परिवार द्वारा राशन, बिस्तर और बर्तन आदि पीड़ित परिवार को वितरित किए। वहीं बड़कोट व्यापार मंडल भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए चंदा एकत्रित कर रहा है। गुरुवार की रात्रि को बड़कोट में लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट हुए अग्नि कांड में राकेश भंडारी का मकान पूर्ण रूप से आग की भेंट चढ़ गया था, जबकि सुखदेव चौहान, अवतार रावत, विनय रतूड़ी, चंद्रपाल की दुकानें पूरी तरह से नष्ट हो गई। अब इन दुकानदारों को रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। विनय रतूड़ी बताते हैं कि वे टिहरी गढ़वाल से बड़कोट रोजगार की तलाश में करीब पांच साल पहले आए थे। उन्होंने किराए पर भंडारी भवन में फास्टफूड की दुकान खोली थी, लेकिन दुकान अब आग की भेंट चढ़ गई है और रोजगार का संकट गहरा गया है। वहीं चंद्रपाल रावत बताते हैं कि वे उपराड़ी गांव के रहने वाले हैं। किसी तरह बच्चों का लालन पालन करने के लिए एक दुकान खोली थी और अब वह बेरोजगार हो गए हैं। अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए शांतिकुंज से जुड़े मदन पैन्यूली ने बताया कि उन्होंने शांतिकुंज द्वारा दिए गए सामान को प्रभावितों को वितरित किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनवीर रावत ने बताया कि उन्होंने नगर के व्यापारियों से प्रभावितों को मदद की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments