Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनशे के खिलाफ व्यापारियों ने रैली निकाली

नशे के खिलाफ व्यापारियों ने रैली निकाली


श्रीनगर गढ़वाल)। नगर क्षेत्र में युवाओं में बढ़ते नशे के विरुद्ध समस्त व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों द्वारा रविवार को गोला पार्क में जनजागरुकता रैली निकाली गयी। रैली में उपस्थित लोगों ने शपथ लेते हुए युवाओं से नशे को त्यागने की अपील की। इस दौरान स्कूली छात्रों ने “नशीले पदार्थों को ना कहें जीवन को हाँ कहें, जीवन एक उपहार है इसे नशीले पदार्थों पर बर्बाद न करें.. सहित अन्य स्लोगनों से आमजन को संदेश दिया। गोला पार्क में उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीनगर दिनेश असवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष डांग सौरभ पांडेय और व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीकोट नरेश नौटियाल ने कहा कि श्रीनगर शहर शिक्षा का केन्द्र होने से यहां अधिक संख्या में अनेक राज्यों के बच्चे पढऩे आते हैं। साथ ही गढ़वाल क्षेत्र के अधिकांश जिलों का युवा श्रीनगर में नौकरी और पढाई कर रहा है, लेकिन सबसे बड़ी दु:खद स्थिति आज सबके सामने आ चुकी है कि स्कूली बच्चों से लेकर कालेज पढऩे वाले छात्र और उम्रदराज युवा मादक पदार्थों का सेवन कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। कई युवा तो नशे के इतने आदि हो चुके हैं कि वह आज पुलिस की गिरफ्त में हैं। कहा कि हमारा बच्चा किस संगत में है क्या कर रहा है, कहां जा रहा है इन सभी विषयों पर अभिभावकों को नजर रखना जरूरी हो गया है। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिक संगठन के दिनेश पटवाल ने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे के क्रेज पर सभी लोगों को आगे आकर लड़ाई लडऩे की जरुरत है। हमारे बच्चे खोखले होते जा रहे हैं जिसे रोकना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मौके पर गणेश भट्ट, पंकज सती, राजेन्द्र बडथ्वाल, स्थानीय जनता मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments