Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबाल विकास ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया

बाल विकास ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया


पिथौरागढ़।कनालीछीना विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। गुरुवार को मिशन शक्ति जिला हब की टीम थालगांव, लोहाकोट आंगनबाडी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र(एएनएम सेंटर) व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल पहुंची। इस दौरान छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लैंगिक भेदभाव, बालिका सुरक्षा व शिक्षा स्वास्थ्य, यौन उत्पीडऩ, नंदा गोरा, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी। साथ ही महिला हिंसा जैसे अपराधों में सखी वन स्टॉप सेंटर से मिलने वाली मदद के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की भागीरथी पोखरियाल, ममता भट्ट, योगिता सामंत, ईशा जोशी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments