Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडोईवाला में सफाई मजदूरों का तहसील में प्रदर्शन

डोईवाला में सफाई मजदूरों का तहसील में प्रदर्शन


ऋषिकेश। अखिल भारतीय सफाई मजदूर शाखा डोईवाला ने प्रदेश में नगर निकाय से कर्मचारियों को निकाले जाने पर नाराजगी जताई है। इसके विरोध में उन्होंने तहसील में प्रदर्शन किया। कहा कि गुरुवार (आज) देहरादून में राज्यपाल आवास कूच किया जाएगा। बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर शाखा डोईवाला के सदस्यों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम अर्पणा ढोंडियाल के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने से पूर्व उन्होंने तहसील परिसर में प्रदर्शन भी किया। डोईवाला शाखा के प्रभारी राजेश मंचल ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ पर्यावरण मित्रों के नियमितीकरण के लिए पिछले 2 वर्षों से संघर्ष कर रहा है। लगातार मुख्यमंत्री को पत्राचार किया जा रहा है। सचिवालय का घेराव भी किया गया था, कई रैलियां निकाली। जिस पर सरकार ने दस वर्ष पुराने कर्मचारियों का नियमित करने का आश्वासन दिया था। मगर कुछ दिन पहले ही सरकार द्वारा अचानक 2015 के बाद ड्यूटी पर लिए गए कर्मचारियों को हटा देने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया। जिससे सभी कर्मचारियों मे रोष है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ पांच दिसंबर को देहरादून में परेड ग्राउंड से आक्रोश रैली निकाली जा रही है, जो राज्यपाल आवास तक जाएगी। जिसमें डोईवाला से भी कर्मचारी शिरकत करेंगे। मौके पर डोईवाला शाखा के युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ राजोरिया, महासचिव शिवा टांक, शाखा के वरिष्ठ उपप्रधान बीरु गोडियाल, सचिन टांक, रोहित, महिपाल, राहुल, अभिलाष, शिवा, जीतेन्द्र, दिनेश कुमार, सुभाष, सर्वेश, अंजना देवी, केला देवी, सरिता, रीना, संतोष, अरुण और विकास आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments