Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएसएसबी ने लोगों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

एसएसबी ने लोगों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित


पिथौरागढ़)। 11वीं वाहिनी एसएसबी ने नगर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोगों को जागरूक किया। सोमवार को एसएसबी कमांडेंट मधुकर अमिताभ के निर्देशन में स्वच्छता रैली निकाली गई। जवानों ने एसएसबी परिसर से अटल उत्कृष्ट जीआईसी तक रैली निकाली। जिसमें उन्होंने नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति समर्पित व सजग रहने का संदेश दिया। तत्पश्चात जवानों ने जीआईसी में छात्रों को स्वच्छता की जानकारी दी। साथ ही छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments