Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहिसालु किसान संगठन का तीन दिवसीय एंब्राइडरी प्रशिक्षण संपन्न

हिसालु किसान संगठन का तीन दिवसीय एंब्राइडरी प्रशिक्षण संपन्न


पिथौरागढ़। हिसालु किसान संगठन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एंब्राइडरी प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार के तहत सिलाई कढ़ाई सहित सूट व साड़ी में एम्ब्राइडरी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को एमडी हेमलता ओली ने प्रतिभागियों से अपना व्यवसाय चुनकर स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान कर मुख्य धारा से जोडऩा है। जिससे वे अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत बनाकर एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। मास्टर ट्रेनर सुनीता चलाल ने महिलाओं को प्रशिक्षण की बारीकियां सिखाई। यहां सीईओ महेश पाल, विमला खड़ायत, सावित्री खड़ायत, निर्मला, निकिता खड़ायत, रेखा धामी, बबीता खड़ायत, मनीषा खड़ायत सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments