Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचोरी के सामान संग एक गिरफ्तार

चोरी के सामान संग एक गिरफ्तार


काशीपुर। गांव कासमपुर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोर को पकडक़र उससे माल भी बरामद किया है। बता दें कि 14 नवंबर को सुमित कुमार पुत्र रामचंद्र सिंह घर में ताला लगाकर परिवार संग अपनी ससुराल गांव बंकावाला थाना ठाकुरद्वारा गया था। बताते हैं कि 15 नवंबर को जब वह घर आया तो घर के अंदर के दरवाजे, अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोर में अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 20 हजार रुपये की नगदी ले गए थे। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के आरोपी रितिक कुमार निवासी गांव महुआडाबरा को काव्या बैंक्वेट हॉल के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर उसे जेल भेजा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments