Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डफायर सीजन के लिए तैयार की जा रही ग्राम स्तर से फायर...

फायर सीजन के लिए तैयार की जा रही ग्राम स्तर से फायर फाइटर्स की टीम


अल्मोड़ा। द हंस फाउंडेशन द्वारा वन अग्निशमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत वन अग्नि प्रबंधन हेतु वॉलेंटियर फायर फायटर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम सिविल सोयम वन प्रभाग के सहयोग से विकासखंड सभागार हवालबाग में आयोजित किया गया। जिसमें राजस्व ग्राम उसकौना, कनाल बूंगा, नाकोट, कसून, भनरगाँव, सग्नयाकोट और नौला के फायर फाइटरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। हंस फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक द्वारा हंस फाउंडेशन का परिचय देते हुए हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वन अग्निशमन एवं रोकथाम परियोजना के बारे में जानकारी दी गई और कहा गया कि उत्तराखंड के चार जनपदों के 10 विकासखंड में कार्य कर रही है जिसमें ग्राम स्तर पर फायर फाइटरों का चयन किया गया है, जिनको वन अग्नि रोकथाम हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही फायर फाइटरों को पिरुल कलेक्शन आदि की जानकारी दी गई। एस.डी.आर.एफ के एसआई पंकज डंगवाल ने आपदा के दौरान रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार तथा वनाग्नि के दौरान अपनी व वनाग्नि में घायल व्यक्ति की सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने आग बुझाने के तरीके भी बताए। आपदा प्रबंधन विभाग से आलोक वर्मा द्वारा आपदा के समय किस तरह से व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक ले जाया जाए व क्या क्या घरेलू उपचार घायल व्यक्ति को दिया जाए इस संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सिविल सोयम के वन प्रभाग कोसी रेंज की वन बीट अधिकारी पूनम पंत द्वारा फायर लाइन बनाने की जानकारी फायर फाइटर को डेमो के माध्यम से दी गई और फायर उपकरणों की जानकारी देते हुए स्वयं की सेफ्टी के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम में वन सरपंच, ग्राम प्रधान, कमल जोशी, हरीश चंद्र पाण्डे, कृष्णा सिंह कार्मी, हंस फाउंडेशन के हवालबाग ब्लॉक की समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments