Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित

एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित


अल्मोड़ा। एस.एस.जे परिसर अल्मोड़ा में एन.सी.सी दिवस के उपलक्ष्य में 24 यूके बालिका वाहिनी की एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर (ले.)डॉ ममता पंत के निर्देशन में व निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड डोनेशन टीम बेस हॉस्पिटल व 24 यूके बालिका वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 17 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा कैडेट्स को प्राथमिक चिकित्सा व सी.पी.आर का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही निदेशक ने कैडेट्स को रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे न केवल जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और एकता की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। निदेशक ने आश्वासन दिया गया कि यदि भविष्य में रेड क्रॉस सोसाइटी को कैंपस की आवश्यकता होगी तो कैंपस उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। इसी के साथ एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉक्टर ममता पंत को मेडिकल कॉलेज बेस ब्लड बैंक के डॉ आशीष एवं उनकी टीम द्वारा अवार्ड ऑ$फ ऑनर ब्लड सेंटर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी, रेड क्रॉस सोसायटी सदस्य डॉ जे सी दुर्गापाल, अध्यक्ष मनोज सनवाल, प्रो विजया रानी ढोंडियाल, रमा भट्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, हरीश कनवाल, अमित बिष्ट, संजू सिंह, रोहित कुमल्टा एवं साथ ही सीनियर अंडर ऑफिसर रिया जोशी, अंडर ऑफिसर मेघा कुंवार्बी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments