Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डहरिद्वार हरकी पैड़ी जा रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने डांडी...

हरिद्वार हरकी पैड़ी जा रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने डांडी चौक रोका


हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के कई गांवों से शनिवार को ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा हरकी पैड़ी कूच कर रहे सिखों को पुलिस ने डांडी चौक पर रोक लिया। इस दौरान उनकी आगे पुलिस के साथ नोकझोंक भी होती रही। बाद में सिख समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसके बाद सभी लोग वापस लौट गए। दिनारपुर, चिट्टी कोटी, शाहदेवपुर, ऐथल, सुभाषगढ़ आदि गांवों से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की स्थापना को लेकर हरकी पैड़ी कूच कर रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने डांडी चौक पर ही रोक लिया। पहले से पुलिस को भनक लग गई कि सिखों का एक जत्था दिनारपुर से हरकी पैड़ी जाने की तैयारी कर रहा है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से डांडी चौक पर पुलिस पीएसी को तैनात कर दी गई ताकि सिखों का जत्था हरिद्वार जाने से रोका जा सके। इस दौरान जत्थे की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। सिखों का जत्था आगे बढऩे की जिद करता रहा लेकिन पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर वहीं रोक दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments