Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डलालपुर की बरौर नदी में मंदबुद्धि बालक का शव मिला

लालपुर की बरौर नदी में मंदबुद्धि बालक का शव मिला


रुद्रपुर। लालपुर की बरौर नदी में बुधवार को मंदबुद्धि बालक का शव मिला। बालक के पिता ने बताया कि वह तीन दिन पूर्व अपनी पत्नी और पुत्र को झाडफ़ूंक के लिए नदी किनारे स्थित मजार पर लेकर आया था। यहीं से बालक लापता हो गया था। बीती 10 नवबंर को महेन्द्र पाल निवासी अलास्का कालोनी कोठा गांव नारायणपुर किच्छा अपनी पत्नी सपना और 14 वर्षीय पुत्र विशाल मौर्य की झाडफ़ूंक कराने के लिए लालपुर मजार पर आया था। इस दौरान विशाल यहां से लापता हो गया। तभी से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। नदी में डूबने की संभावना के चलते वह लगातार मजार के नजदीक बहने वाली बरौर नदी के आसपास भी विशाल को तलाश कर रहे थे। बुधवार को उन्हें नदी किनारे पानी में विशाल का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही एसएसआई उमेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। महेन्द्र पाल ने बताया कि उसका पुत्र विशाल मंदबुद्धि था। इन दिनों उसकी पत्नी सपना की भी तबियत खराब चल रही थी। इस कारण वह अपनी पत्नी सपना की झाडफ़ूंक कराने के लिए लालपुर मजार आया था। विशाल भी उनके साथ आया था। सपना की झाडफ़ूंक के दौरान विशाल वहां से लापता हो गया। तभी से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। एसएसआई उमेश कुमार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments