Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपिथौरागढ़ के नौ ग्राम पंचायतों को बागेश्वर में मिलने की मांग मुखर

पिथौरागढ़ के नौ ग्राम पंचायतों को बागेश्वर में मिलने की मांग मुखर


बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पिथौरागढ़ के नौ ग्राम पंचायतों को बागेश्वर में मिलाने की मांग की जा रही है। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी पिथौरागढ़ ने ग्राम पंचायतों की बैठक की है। बागेश्वर में मिलान होने गांवों को लाभ मिलेगा। रामलीला मैदान बनकोट में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि शीघ्र पिथौरागढ़ से बागेश्वर में लगभग 24 गांवों को मिलाया जाना न्यायसंगत होगा। बनकोट से बागेश्वर एक घंटे में पहुंचा जाता है। जबकि पिथौरागढ़ चार घंटे लगते हैं। सतेश्वर तक सडक़ बन गई है। बनकोट तक यातायात सुविधा सहज होगी। कहा कि शासन ने इस संदर्भ में ग्राम पंचायत धारीधुमलाकोट, बासीखेत लग्गा ढनौलासेरा, जमतोला, बटगेरी, बासीखेत, जातड़ी, सिरसोली, कोटली आदि गांवों की खुली बैठक आयोजित की हैं। जिसमें ग्रामीणों ने बागेश्वर में मिलान करने की सहमति दी है। गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम आर्य ने कहा कि बागेश्वर में गांवों में मिलाया जाए, लेकिन विधानसभा पूर्ववत रहे। एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि इन गांवों में लगभग 15 हजार जनसंख्या रहती है। बागेश्वर में मिलान होने पर उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर चंचल सिंह बनकोटी, रविंद्र बनकोटी, रवि, अर्जुन सिंह बनकोटी, चंचल सिंह बनकोटी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments