Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ‘इगास’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ‘इगास’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की लोक कला, संस्कृति एवं परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं। उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपने विशिष्ट लोक नृत्यों, त्यौहारों और मेलों से अपनी अनोखी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं और उससे जुडऩे की प्रेरणा देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर अपने संदेश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी सभी प्रदेशवासियों से अपनी बोली-भाषा के संरक्षण और गांव से जुडऩे का आग्रह किया था। यह हम सभी के लिए जरूरी है कि हम अपने गांव-घर जाकर इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएं और अपनी सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान करते हुए इगास-बग्वाल की परंपरा को जीवंत बनाए रखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments