Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपीडि़त परिवार पर फैसले का दबाव बनाकर की मारपीट

पीडि़त परिवार पर फैसले का दबाव बनाकर की मारपीट


रुडक़ी। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद आरोपी के परिजनों ने पीडि़त परिवार पर फैसले का दबाव बनाते हुए हमला बोल दिया। मारपीट में पीडि़त परिवार के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुरड़ी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 नवंबर 2021 को एक आरोपी ने सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। आरोपी के परिजन लगातार पीडि़त परिवार पर फैसले का दबाव बनाते आ रहे हैं। आरोप है कि 13 सितंबर 2024 को रात करीब 8 बजे आरोपी उनके घर में घुस आए और हाथों में लिए लाठी डंडों व धारदार हथियारों से उसके पिता के ऊपर हमला कर दिया। जब पीडि़त व उसके भाई ने अपने पिता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों द्वारा उनके साथ भी मारपीट कर दी। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि अरुण, सोनू उर्फ राजा, धर्मवीर, रामप्रसाद व बबीता निवासी ग्राम कुरड़ी व चार पांच अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments