Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीनापानी खेल मैदान के विस्तार और विकास की योजना, डीएम ने किया...

डीनापानी खेल मैदान के विस्तार और विकास की योजना, डीएम ने किया निरीक्षण


अल्मोड़ा। डीनापानी खेल मैदान के विस्तारीकरण और समग्र विकास की संभावनाओं को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैदान को मानकों के अनुरूप आधुनिक क्रिकेट मैदान के रूप में विकसित करने के साथ ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि डीनापानी खेल मैदान को बेहतर खेल अधोसंरचना के साथ विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत क्रिकेट फील्ड के विकास के साथ खिलाड़ियों के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं मजबूत की जाएंगी, ताकि स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें। निरीक्षण के दौरान मैदान के आसपास उपलब्ध भूमि की स्थिति पर भी विचार किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विस्तारीकरण के लिए आसपास कितनी भूमि उपलब्ध है, इसका तथ्यात्मक आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही उपलब्ध राजस्व भूमि का स्पष्ट चिन्हांकन करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि भविष्य में पार्किंग, पवेलियन, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के विश्राम कक्ष, शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाओं के निर्माण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास को लेकर खेल मंत्रालय के साथ-साथ बीसीसीआई और आईसीसी से सहयोग मिलने की संभावनाओं पर भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि डीनापानी खेल मैदान को सुव्यवस्थित और आकर्षक खेल परिसर के रूप में विकसित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, तहसीलदार ज्योति धपवाल, उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बंग्याल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments