Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डफर्जी आंदोलनकारी कार्ड का मुद्दा गरमाया

फर्जी आंदोलनकारी कार्ड का मुद्दा गरमाया


  • देहरादून। सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर सीधे आरोप लगाते हुए उनके फर्जी राज्य आंदोलनकारी कार्ड बनाने का दावा किया है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रसवार्ता में नमन चंदोला के बताया कि यह मामला साल 2017 का है जब फर्जी राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए भूख हड़ताल की गई थी। उस समय हुई जांच और कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 फर्जी आंदोलनकारी कार्ड निरस्त किए गए थे। चंदोला ने कहा कि जिन कार्डों को फर्जी पाए जाने के बाद निरस्त किया गया था, उनमें से एक कार्ड कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का भी था। उन्होंने सवाल उठाया है कि किस आधार पर और किन परिस्थितियों में एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का नाम फर्जी आंदोलनकारियों की सूची में आया। नमन चंदोला ने धन सिंह रावत पर सहकारी समितियों में सॉफ्टवेर खरीद के नाम पर भी 38 करोड़ के घाल मेल का आरोप लगाया है। इस अवसर पर आशीष नौटियाल और राहुल कोहली भी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments