Friday, March 6, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डलोबांज आयुर्वेदिक चिकित्सालय को लेकर फैली अफवाहों पर विराम, स्थानांतरण का कोई...

लोबांज आयुर्वेदिक चिकित्सालय को लेकर फैली अफवाहों पर विराम, स्थानांतरण का कोई प्रस्ताव नहीं – उच्चीकृत चिकित्सालय बनाने की प्रक्रिया शुरू


बागेश्वर। हाल के दिनों में कुछ समाचार पत्रों में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लोबांज को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने संबंधी प्रकाशित समाचारों ने क्षेत्रीय जनता में असमंजस की स्थिति उत्पन्न कर दी थी। इन चर्चाओं और अटकलों के बीच जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लोबांज के स्थानांतरण का कोई भी प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है और चिकित्सालय अपने मौजूदा स्थान पर ही पूर्ववत संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय नियमित रूप से क्षेत्रीय नागरिकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा उपलब्ध सभी सुविधाओं के साथ सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को परामर्श, औषधि वितरण तथा आयुर्वेदिक उपचार की व्यवस्थाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे स्थानीय जनता के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटक भी लाभान्वित हो रहे हैं।
डॉ. कोहली ने यह भी अवगत कराया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में चिकित्सालय को उच्चीकृत आयुर्वेदिक चिकित्सालय के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव निदेशालय को प्रेषित किया गया है, ताकि यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा की व्यापक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय को राजकीय भवन में स्थापित करने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी गतिमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लोबांज अपने वर्तमान स्थान पर ही संचालित रहेगा और क्षेत्र की जनता को आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं पूर्व की भांति निर्बाध रूप से मिलती रहेंगी। विभाग का उद्देश्य न केवल सेवाओं को बनाए रखना है, बल्कि उन्हें और अधिक सशक्त और व्यापक बनाकर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments