Friday, March 6, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबागेश्वर एसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़

बागेश्वर एसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़


बागेश्वर। पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की दक्षता, शारीरिक फिटनेस तथा अनुशासन का जायजा लिया। परेड के दौरान एसपी ने जवानों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वयं उनके साथ दौड़ लगाई। इसके बाद जवानों को ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और दंगों जैसी स्थिति से निपटने के लिए बलुवा ड्रिल का बारीकी से अभ्यास कराया। उन्होंने मैदान में मौजूद रहकर लाठी पार्टी को दंगाइयों को नियंत्रित करने के प्रभावी तरीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही जवानों के प्रदर्शन का सूक्ष्मता से अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी ने जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों में बिना घबराए त्वरित कार्रवाई तथा टीम वर्क के महत्व के बारे में बताया। अभ्यास के दौरान सामरिक व्यूह रचना पर विशेष ध्यान दिया, ताकि विपरीत परिस्थितियों में पुलिस बल प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, विभिन्न थानों के प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments