Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डदलित चेतना और हिंदी सिनेमा पर हुआ सेमिनार

दलित चेतना और हिंदी सिनेमा पर हुआ सेमिनार


रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागीय परिषद द्वारा ‘दलित चेतना एवं हिंदी सिनेमा’ विषय पर शनिवार को विद्यार्थी सेमिनार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. सर्वजीत सिंह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कमल बोरा ने आज़ादी के बाद हिंदी सिनेमा में सामाजिक चित्रण पर प्रकाश डाला। अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. वकार हसन खान ने सिनेमा को साहित्य का नवीन रूप बताते हुए कहा कि आज सिनेमा सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन चुका है। परीक्षा प्रभारी डॉ. शलभ गुप्ता ने अपने वक्तव्य में सिनेमा में परिधीय और हाशिए के समाज के समावेशन की भूमिका को रेखांकित किया।सेमिनार में राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ. प्रदीप कुमार, प्रो. पीपी त्रिपाठी, प्रो. मनोज पांडेय ने अपने विचार रखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments