Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनंदा राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति ने जिलाधिकारी...

नंदा राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाकात


अल्मोड़ा। मां नंदा राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में मां नंदा देवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मुलाकात कर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। समिति ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 12 वर्षों के अंतराल पर होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है, जिसकी तिथि निर्धारण के लिए 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर नौटी, कर्णप्रयाग में राज परिवार और नंदा राजजात समिति कुमाऊं-गढ़वाल की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। समिति ने बताया कि इस बैठक में भाग लेने के लिए अल्मोड़ा की मां नंदा देवी मंदिर से भी एक दल जाएगा, जिसका नेतृत्व चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह करेंगे। मंदिर समिति ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि 22 जनवरी को कुमाऊं की छोलियां टीम के साथ गढ़वाल तक जाने वाले दल के लिए संस्कृति विभाग के माध्यम से वाहन की व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही कर्णप्रयाग में समिति के लगभग 30 सदस्यों के ठहरने की समुचित व्यवस्था प्रशासन स्तर से सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने समिति की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, अनूप साह, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी और पूर्व प्रधान हरीश कनवाल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments