Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपनीर बनाने वाले डेयरी में की छापेमारी

पनीर बनाने वाले डेयरी में की छापेमारी


रुड़की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने रुड़की के खंजरपुर में दूध का कारोबार करने वाले एक डेयरी में शुक्रवार सुबह छापेमारी की। यहां करीब एक कुंतल पनीर मिला। टीम ने पनीर का दो सैंपल लेते हुए जांच को भेज दिया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि किसी के माध्यम से सूचना मिली कि खंजरपुर में एक डेयरी में नकली पनीर बनाया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने छापेमारी करते हुए जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि हालांकि डेयरी पर ऐसा कोई भी खाद्य सामग्री नहीं मिला जिससे यह अंदाला लगाया जा सके कि यहां नकली पनीर बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान मौके पर रिफाइन ‘ स्किम्ड मिल्क भी नहीं मिला। हालांकि निर्मित पनीर लगभग एक कुंतल के करीब डीप फ्रीजर में मिला। कारोबारी साजिद अली पुत्र इरफान अली ने बताया की उसके द्वारा दूध से पनीर बनाया जाता है । जिसके बाद टीम ने मौके पर दो पनीर के सैम्पल राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए गए भेज दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवानपुर पवन कुमार, पटवारी संजय कुमार चौहान, चंद्र मोहन सिंह, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments